Lohardaga News: कलश वंदन यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लोहरदगा, अगस्त 26 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि।लोहरदगा भंडरा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष विपता उरांव के नेतृत्व में संत शिरोमणि रविदास जी की कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भौरो, बेदिल, मसमानो समेत विभिन्न गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कलश का स्वागत किया। ग्रामीणों ने कलश का विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और दर्शन किए।कलश वंदन यात्रा के गांवों में पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण एकत्रित हुए। श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि रविदास के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक कलश का दर्शन कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संत रविद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.