Lohardaga News: करमा पर्व पर प्रकृति और संस्कृति का दिखा संगम
लोहरदगा, सितम्बर 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा के प्रांगण में प्रकृति एवं संस्कृति का प्रमुख पर्व करमा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर करमा गीत एवं पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल सुधा देवी ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है, जिसमें कर्म वृक्ष की पूजा की जाती है और अच्छी फसल की कामना की जाती है।इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों के सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करती हैं। यह भी पढ़ें- लोहरदगा में आस्था और उल्लास से करमा पूजनोत्सव मना आचार्य सुधांशु कुमार ने विद्यार्थियों को करमा पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.