लोहरदगा, सितम्बर 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। प्रकृति, आस्था और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करमा पर्व लोहरदगा जिलेभर में बुधवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। नगर से लेकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के अखड़ों में करम डाल स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद देर रात तक मांदर, नगाड़ा और घंट की धुन पर जिलेवासी पारंपरिक नृत्य में झूमते रहे。 यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कोयलांचल में प्रकृति प्रेम व भाई-बहन के स्नेह का पर्व करमा की धूमउत्साह का माहौल करमा पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह का माहौल रहा। महिला-पुरुष और युवाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर अखड़ा में पहुंचकर करम देव की पूजा की। करम डाल की पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा...