Lohardaga News: करमा पर्व को ले बाजार में छाया ट्राइबल ड्रेस और ज्वेलरी का बाजार
लोहरदगा, सितम्बर 20 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। करमा पर्व को लेकर जिले में ट्राइबल ड्रेस और ज्वेलरी की मांग में काफी तेजी आई है। आदिवासी स्टाइल का कपड़ा, साड़ी, बंडी, गमछी, हार, झुमके, कंगन, नेकलेस सहित विभिन्न डिजाइन की ज्वेलरी महिलाएं, युवतियां और युवा पसंद कर रही हैं। वहीं पारंपरिक लाल पाड़ वाले कपड़ों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। बच्चों के लिए लाल पाड़ में डिजाइनर लहंगे और फ्रॉक बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें अभिभावक पर्व के लिए खरीद रहे हैं। करमा पर्व के अवसर पर पारंपरिक साड़ी की मांग के साथ पुरुषों के लिए बंडी की भी बिक्री बढ़ी है। दुकानदारों ने बताया कि पारंपरिक रंग और पैटर्न वाली साड़ियों के साथ नए डिजाइन के परिधान उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- Simdega News: सिमडेगा में ट्राइबल ज्वेलरी और पारंपरिक परिधानों की माँग काफ़ी कम महि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.