लोहरदगा, जुलाई 11 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सत्यापन कार्य में जुटे लोहरदगा के बीएलओ इन दिनों कई तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कमजोर इंटरनेट नेटवर्क, सीमित मोबाइल डाटा और बार-बार लॉगिन की समस्या के कारण ऑनलाइन फॉर्म भरने का काम प्रभावित हो रहा है। इसका असर शहर के साथ-साथ सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिल रहा है। बीएलओ का कहना है कि कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर है। ऐसे में मतदाताओं का सत्यापन और ऑनलाइन फॉर्म अपलोड करने में काफी समय लग रहा है। कई बार नेटवर्क नहीं मिलने के कारण एक ही फॉर्म को बार-बार भरना पड़ता है, जिससे कार्य की गति सुस्त है। यह भी पढ़ें- Simdega News: कमजोर नेटवर्क से जूझ रहे बीएलओ, एसआईआर कार्य की रफ्तार पर असरतकनीकी समस्याएँ बीएलओ के अनुसा...