लोहरदगा, जुलाई 9 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पेशरार प्रखंड के सुदूरवर्ती रोरद और केरार गांव का भ्रमण कर मतदाता गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रोरद पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 16 और 17 और केरार गांव के मतदान केंद्र संख्या नौ पर गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई। इस पर डीसी ने संबंधित बीएलओ और पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने और कोई भी पात्र मतदा...