Lohardaga News: एनसीसी कैंप में विद्या मंदिर का बढ़िया प्रदर्शन, सोनाली उरांव बनीं बेस्ट कैडेट
लोहरदगा, अक्टूबर 15 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। एनसीसी 46 झारखंड बटालियन, गुमला की ओर से बीएन जलान कॉलेज, सिसई में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा के कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कैडेटों ने रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रथम और वॉलीबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा दसवीं की छात्रा सोनाली उरांव को बेस्ट कैडेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिविर में गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा जिले के एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। इस दौरान कैडेटों के अनुशासन, शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि एनसीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.