लोहरदगा, सितम्बर 7 -- Lohardaga News: सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ 143ए पर सेन्हा क्षेत्र में सड़क किनारे बनाई गई नाली मामूली बारिश में एनएच पर हो रहे भारी जलभराव के कारण महज खानापूर्ति साबित हो रही है। नाली का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन बरसात के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से बारिश होते ही पानी सड़कों पर बहने लगता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण के नाम पर सरकारी राशि खर्च कर दी गई, लेकिन पानी की निकासी के लिए आगे की व्यवस्था नहीं होने से इसका उद्देश्य ही पूरा नहीं हो रहा है। बारिश के दौरान नाली का पानी सड़क पर जमा होने के साथ बहने लगता है। लगातार पानी के बहाव के कारण सड़क भी कई जगह से क्षतिग्रस्त होने लगी है। नाली के ऊपर लगा...