लोहरदगा, अक्टूबर 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में एचआईवी-एड्स और यौन संचारित संक्रमणों से बचाव को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) और झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में संचालित इस अभियान के जरिए युवाओं और आम लोगों को संक्रमण से बचाव, रोकथाम और जागरूकता से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। करीब एक महीने से चल रहा यह अभियान अब समापन की ओर है। इस बाबत सिविल सर्जन डा राजू कच्छप ने बताया कि अभियान के तहत सहिया घर-घर जाकर लोगों को एचआईवी-एड्स से बचाव के उपायों की जानकारी दे रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन बैठकों में ग्राम प्रधान भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। वहीं, विद्यालयों और महाविद्यालयों में एएनएम और सामुदाय...