Lohardaga News: एक सप्ताह में आवंटित बीज वितरण पूरा करें: डीसी
लोहरदगा, नवम्बर 14 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कृषि एवं संबद्ध विभागों को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया है। शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने आवंटित बीजों का वितरण एक सप्ताह के अंदर पूरा करने को कहा। कम बीज वितरण पर नाराजगी जताते हुए संबंधित बीटीएम और एटीएम से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। बैठक में पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने पशु चिकित्सा, टीकाकरण, बधियाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों में तेजी लाने को कहा। वहीं, उद्यान विभाग की ओर से संचालित सब्जी, फूल, केला, पपीता, स्ट्रॉबेरी, मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन योजनाओं के लिए योग्य लाभुकों का चयन करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.