Lohardaga News: उपायुक्त ने राज्य स्तरीय साइक्लिस्ट शांति कुमारी को भेंट की साइकिल
लोहरदगा, अगस्त 11 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता।जिला प्रशासन लोहरदगा ने हिंडाल्को के सहयोग से राज्य स्तरीय साइक्लिस्ट शांति कुमारी को साइकिल प्रदान किया। खेल में बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने से उनकी प्रतिभा को और निखारने में मदद मिलेगी। शांति कुमारी के खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। शांति कुमारी कुडू प्रखंड के लावागाई गांव की निवासी हैं।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, हिंडाल्को के सीएसआर हेड नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.