Lohardaga News: उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
लोहरदगा, अगस्त 6 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस का भौतिक निरीक्षण करते हुए वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्य स्थिति, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, डबल लॉक सिस्टम तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने वेयरहाउस में प्रवेश एवं निकासी पंजी का भी अवलोकन किया और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने उप निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव एवं निर्वाचन संबंधी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनी रहें।निरीक्षण के अवसर पर पीडी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.