Lohardaga News: उन्नति का पहिया योजना के तहत छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल
लोहरदगा, जुलाई 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। राज्य सरकार व कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में उन्नति का पहिया योजना के तहत लोहरदगा सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ। उत्क्रमित बुनियादी उच्च विद्यालय प्रांगण में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौकनी व हेसवे के 33 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गई। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजित कुमार भगत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य छात्र छात्राओं को शिक्षा से जोड़ना और नियमित आने जाने की सुविधा उपलब्ध कराना है। सभी छात्र-छात्राएं साइकिल का उपयोग नियमित रूप से विद्यालय आने जाने में करेंगे और प्रत्येक दिन विद्यालय आयें और सभी लोग मन लगाकर पढ़ाई करें।स्वयं यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एसएस. स्कूल करनडीह में छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.