Lohardaga News: ईंटों के ढेर को रौंदकर ट्रेलर पलटा, दो घायल
लोहरदगा, सितम्बर 14 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा के एनएच-43 कुडू-चंदवा मुख्य पथ पर भीकुंदो के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रेलर संख्या बीआर 45 जीबी-9003 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक 35 वर्षीय रवींद्र यादव और खलासी 40 वर्षीय बच्चा यादव, दोनों निवासी सोनभद्र, उत्तर प्रदेश निवासी, घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पुलिस की मदद से दोनों को वाहन से बाहर निकाला गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर काफी तेज गति से चंदवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। इसके बाद ट्रेलर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर को जोरदार टक्कर मारते हुए विपरीत दिशा में मुड़कर पलट गया। हादसे के समय सड़क पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। लोगों ने बताया कि यदि उस समय सड़क पर अधिक भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.