Lohardaga News: आशीष कुमार बने झारखंड अंडर-23 क्रिकेट टीम के कोच
लोहरदगा, अक्टूबर 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के आशीष कुमार को झारखंड की अंडर-23 क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। एसोसिएशन के अधिकारियों ने कहा कि आशीष कुमार की नियुक्ति जिले के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इससे स्थानीय युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और वे मेहनत, लगन व अनुशासन के साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि आशीष कुमार अपने अनुभव, तकनीकी ज्ञान और मार्गदर्शन से झारखंड की अंडर-23 टीम के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में अहम भूमिका निभाएंगे।आशीष कुमार को बधाई देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, कार्यकारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.