लोहरदगा, नवम्बर 7 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिले में आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोग प्रतिदिन लाभ उठा रहे हैं। मंजूरमति हाई स्कूल महादेव टोली में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। शिविर में स्कूल के बच्चों के साथ साथ ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सैकड़ों लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई। यह भी पढ़ें- Agra News: जनपद समाचार - 6-11-2026शिविर में 250 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच शिविर का शुभारंभ स्कूल के प्रधान अध्यापक मदन मोहन पाण्डेय, आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयोजक जय प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष डॉ कुमुद अग्रवाल, सचिव सुनील अग्रवाल और संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया। मदन मोहन पाण्डेय ने फाउंडेशन के किए जा रहे कार्यों की ...