Lohardaga News: आरसेटी में हल्का मोटर वाहन चालक प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
लोहरदगा, जुलाई 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को 30 दिवसीय निःशुल्क हल्का मोटर वाहन चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अग्रणी जिला प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में कुशल एवं प्रशिक्षित हल्का मोटर वाहन चालकों की मांग निरंतर बढ़ रही है। कौशल विकास आधारित ऐसे प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों का पालन तथा अनुशासित ड्राइविंग प्रत्येक चालक की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षुओं से उन्होंने प्रशिक्षण का गंभीरता एवं अनुशासन के साथ लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.