Lohardaga News: आरसेटी में किराना दुकान प्रशिक्षण संपन्न, स्वरोजगार अपनाने पर जोर
लोहरदगा, अक्टूबर 13 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान-आरसेटी, लोहरदगा में किराना दुकान संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक एलडीएम दिवाकर सिन्हा ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को किराना दुकान खोलने, पूंजी की व्यवस्था, सामान की खरीद-बिक्री, स्टॉक प्रबंधन, आय-व्यय का हिसाब, लाभ-हानि की गणना, मूल्य निर्धारण और ग्राहक व्यवहार की जानकारी दी गई।एलडीएम दिवाकर सिन्हा ने कहा कि सही योजना और बेहतर प्रबंधन से किराना दुकान जैसे छोटे व्यवसाय को सफल उद्यम बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर अपना व्यवसाय शुरू करने की अपील की।आरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.