लोहरदगा, अक्टूबर 12 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा के कुडू में सोमवार को आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन और शस्त्र पूजन किया। सरस्वती शिशु मंदिर कुडू परिसर से घोष दल के साथ पूर्ण गणवेश में निकले पद संचलन शुरू होकर बस स्टैंड, इंदिरा गांधी चौक, नीचे स्टैंड से ब्लॉक मोड तक गया। वहां से वापस शिशु मंदिर पहुंचकर पथ संचलन संपन्न हो गया, जहां स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजन किया। सभा में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अपने बौद्धिक में विभाग प्रचारक शम्मी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। संघ का प्रमुख कार्य देश सेवा है। संघ के स्वयंसेवक सच्ची निष्ठा और लगन के साथ अनुशासित रहकर देश के सर्वोच्च पद से लेकर गांव मोहल्ले तक समाज सेवा करते आ रही है। वसुदेव कुटुंबकम की भावना के साथ संघ सभी धर्म का सम्मान ...