Lohardaga News: आपदा से जुड़े 46 मामलों में अनुग्रह अनुदान भुगतान को मंजूरी
लोहरदगा, नवम्बर 3 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई। इसमें प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित व्यक्तियों और पशुओं से संबंधित कुल 46 मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में प्राप्त अभिलेखों के आधार पर अनुग्रह अनुदान राशि के भुगतान को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत मामलों में सड़क दुर्घटना के 10, वज्रपात से मानव क्षति के 14, वज्रपात से पशु क्षति के 18, पानी में डूबने के तीन और आंधी-तूफान से मकान क्षति का एक मामला शामिल है।डीसी ने अपर समाहर्ता को सभी आपदा प्रभावितों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आपदा से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करने पर भी जोर दिया, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर सरका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.