लोहरदगा, सितम्बर 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के अविराम स्कूल आफ एक्सीलेंस टीको में अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ कर्मा पूजा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत विद्यालय के सचिव इंद्रजीत भारती द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। समारोह को संबोधित करते हुए सचिव इंद्रजीत भारती ने कर्मा पूजा के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा किकर्मा पूजा भाई-बहन के अटूट प्रेम का पावन प्रतीक है, जहां बहनें अपने भाइयों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हैं। दुनिया में भाई-बहन के रिश्ते से बढ़कर कोई दूसरा रिश्ता नहीं होता। यह पर्व किसी एक जाति या धर्म विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता की मिसाल है। यह भी पढ़ें- लोहरदगा में आस्था और उल्लास से करमा पूजनोत्सव मना प्रकृति स...