लोहरदगा, जुलाई 30 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे। एसपी ने बतलाया कि घटना को लेकर एसआईटी बनाई गई है। जिसमें दो डीएसपी, दो इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लिए तकनीकी शाखा की मदद भी ली जा रही है। साथ ही संभवित स्थानों पर लगातार छापेमारी भी की जा रही है। शीघ्र ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: लूटेरों ने किया दुस्साहसिक प्रयास,लूटने से बच गया पेट्रोल पंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...