लोहरदगा, सितम्बर 8 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने को ले पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने मंगलवार को जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों, एसडीपीओ, अंचल निरीक्षकों, थाना प्रभारियों एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: गलत जांच रिपोर्ट देकर अभियोजन को कमजोर करने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाईआपराधिक मामलों की समीक्षा एसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। बैठक में थाना वार लंबित कांडों, गैर-जमानती वारंट, कुर्की-जब्ती, शिकायतों के निष्पादन तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई।पुलिस गश्...