लोहरदगा, अगस्त 12 -- Lohardaga News: सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को एलआरडीसी अंगारनाथ स्वर्णकार और अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत ने विभिन्न खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद और बीज के स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री अभिलेख, भंडारण व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने कई दुकानदारों से स्टॉक और बिक्री के मिलान से संबंधित जानकारी भी ली। अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत ने कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने, स्टॉक छिपाने, बिना अभिलेख बिक्री करने या अमानक खाद-बीज बेचने की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हों...