Lohardaga News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
लोहरदगा, अक्टूबर 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के बड़की चांपी और जरियो के बीच रविवार देर शाम अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दुबांग गांव निवासी झुनू मुंडा के 22 वर्षीय पुत्र बजरंग मुंडा और स्व बिफई मुंडा के 25 वर्षीय पुत्र जागेश मुंडा के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। ग्रामीणों के अनुसार, अज्ञात वाहन बड़की चांपी की ओर से लोहरदगा जा रहा था। जबकि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक लोहरदगा से अपने गांव दुबांग लौट रहे थे। इसी दौरान बड़की चांपी और जरियो के बीच दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
टक्कर में दो युवकों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.