लोहरदगा, अगस्त 25 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में लोहरदगा जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे अकिल एड़पा कार्यक्रम की उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को समीक्षा की। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले के 55 हाई स्कूलों और प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से कार्यक्रम की प्रगति और विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी की जानकारी ली गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य डीसी ने कहा कि अकिल एड़पा कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराकर परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार लाना है। इसके लिए विद्यालयों में नियमित पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति और उनकी विषयवार तैयारी पर विशेष नजर रखी जा रही।डीसी ने विद्यालयों में ...