लोहरदगा, सितम्बर 20 -- Lohardaga News: सेन्हा, प्रतिनिधि। अंजुमन इस्लामिया सेन्हा के तीन वर्षीय कार्यकाल की समाप्ति के बाद रविवार को अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए चुनाव कराया गया। इसमें मोख्तार अंसारी अध्यक्ष और अजहरुद्दीन अंसारी सचिव चुने गए। चुनाव में दोनों पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया गया। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद चुनाव कमेटी की निगरानी में मतगणना की गई।अध्यक्ष पद के लिए मोख्तार अंसारी को 560 मत मिले, जबकि इम्तियाज अंसारी को 194 मत प्राप्त हुए। 18 मत रद्द हुए। मोख्तार अंसारी ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद हासिल किया। वहीं, सचिव पद पर अजहरुद्दीन अंसारी को 407 मत मिले, जबकि तबारक हुसैन अंसारी को 351 मत प्राप्त हुए। 14 मत रद्द हुए। अजहरुद्दीन अंसारी ने 56 मतों के अंतर...