लोहरदगा, अक्टूबर 26 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया चण्डू और मदरसा कासमिया चण्डू के चुनाव को लेकर जेयाउर रहमान की अध्यक्षता में बैठक हुई। लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया की निगरानी में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी के सदस्यों का चयन किया गया। नई कमेटी में दानिश कमर, आरिफ अंसारी, जैद अंसारी, तौसीफ खान, मोसरैफ अंसारी, ररयान अंसारी उर्फ राजू और तफज्जुल अंसारी शामिल हैं। बैठक में अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी, शाहिद अहमद उर्फ बेलू, अब्दुल मोहेमीन बबन, सेराज संसारी और फारूक कुरैशी मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि मस्जिद, मदरसा, ईदगाह, कब्रिस्तान और कर्बला से संबंधित कमेटियों का चुनाव भी लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया की निगरानी में कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित संस्थाओं के दस...