नई दिल्ली, जुलाई 7 -- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किए जा रहे रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में आकांक्षा चमोला ने यह कहकर हलचल मचा दी थी, कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक लेने जा रही हैं। बिग बॉस सीजन 19 के विजेता रहे गौरव खन्ना ने शो पर कई बार अपनी पत्नी से बेहद प्यार करने की बात जाहिर की थी और शो के आखिरी कुछ एपिसोड में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। बात आकांक्षा की करें तो प्रीमियर एपिसोड में हलचल मचाने के बाद अब आकांक्षा ने एक नया खुलासा करके लोगों को गॉसिप्स की नई वजह दे दी है।तलाक के बाद दोबारा नहीं करेंगी शादी पामेला के साथ बातचीत में आकांक्षा ने कहा, "मेरी शादी बहुत यंग एज में हो गई थी, मेरी शादी सिर्फ 24 साल की उम्र में हो गई थी।" इस पर पामेला ने कहा, "तुम अभी भी बहुत यंग हो, तुम्हें कोई न कोई मिल जाएगा।" इस...