नई दिल्ली, जून 28 -- रिएलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के पहले एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वो और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। वहीं दूसरे एपिसोड में आकांक्षा अपनी शादीशुदा जिंदगी, तलाक और भविष्य की प्लानिंग पर खुलकर बात करती सुनाई दीं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।हर्षद चोपड़ा की बॉडी की तारीफ एपिसोड के दौरान आकांक्षा चमोला ने हर्षद चोपड़ा की बॉडी की तारीफ की। आकांक्षा ने कहा, 'हम तुम्हारे बाइसेप्स की तारीफ कर रहे थे...।' हर्षद ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'थैंक्यू! मैं जब यहां से वापस जाऊंगा तब गौरव मुझे मारेगा तो नहीं?' आकांक्षा ने कहा, 'नहीं मारेगा यार। क्यों टेंशन ले रहा है? क्या तुझे गौरव से डर लगता है? क्या तू डरपोक है?' हर्षद ने कहा, 'नहीं, मैं गौरव की केयर करता हूं। लेकिन हां, मैं थोड़ा डरपोक हूं।' यह भी पढ़ें- लॉकअप 2 के 15 कन्फर्म...