नई दिल्ली, जुलाई 9 -- टीवी के पॉपुलर एक्टर और 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों रिएलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस शो के प्रीमियर पर आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव तलाक की राह पर हैं। वहीं अब उन्होंने साफ किया कि इस शो से बाहर जाने के बाद वो न गौरव के साथ रहेंगी और न ही अपने मां-बाप के साथ।'सबकुछ जीरो से सेट करना पड़ेगा...' शो के दौरान आकांक्षा ने राम कपूर से बातचीत में अपने दिल का दर्द बयां किया और बताया कि वह अब बिल्कुल अकेले रहने वाली हैं। आकांक्षा ने राम से कहा, 'मैं अलग रहने वाली हूं। न अपने पति के साथ और न अपने पैरेंट्स के साथ। तो मुझे सबकुछ जीरो से सेट करना पड़ेगा तो मैं आपके पास आऊंगी मदद के लिए।'राम का जवाब इस पर राम ने भी उनका पूरा सपोर्ट करते हुए कहा, 'तुम मेरे पास कभी भी ...