नई दिल्ली, जुलाई 8 -- बिग बॉस 19 के विजेता रहे टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला जब से 'लॉकअप-2' में दाखिल हुई हैं, तब से रोज कुछ न कुछ विवादित बयान देकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले गौरव खन्ना से तलाक लेने की बात, फिर अपने बाइसेक्सुअल होने का दावा और अब उन्होंने यह तक कह दिया कि वह तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं करेंगी। इस सबके बीच अब एक ताजा जानकारी ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो "लॉकअप सीजन 2" को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है। खबर है कि टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना अब जल्द ही खुद लॉकअप-2 में कदम रखेंगे।शो में दोनों की हुईं क्या-क्या बातें? इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रियलिटी शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि आज रात जब गौरव खन्ना शो में कदम रखेंगे तो यह काफी दिलचस्प होने वाला है। अब पहली बार गौरव खन्...