पटना, अगस्त 2 -- Patna University LLB Entrance Exam Paper Leak: पटना विश्वविद्यालय (PU) द्वारा शनिवार को आयोजित तीन वर्षीय एलएलबी (LLB) प्रवेश परीक्षा गहरे विवादों में घिर गई है। परीक्षा शुरू होने के दौरान ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।दोपहर 12:02 बजे वायरल हुआ पर्चा और संभावित उत्तर परीक्षा नियंत्रक बी. के. लाल के अनुसार, प्रश्नपत्र दोपहर ठीक 12:02 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हैरान करने वाली बात यह है कि प्रश्नपत्र की तस्वीरों के साथ संभावित उत्तरों का एक पन्ना भी वायरल किया गया। शुरुआती तस्वीरों में दिख रही बेंच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि यह तस्वीर पटना कॉलेज परीक्षा केंद्र की हो सकती है। हालांकि, अ...