नई दिल्ली, मार्च 10 -- Stock Market Today Live 10 March 9:15 AM: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिखने के बाद आज घरेलू शेयर मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। दलाल स्ट्रीट में रौनक लौट आई है। बीएसई का सेंसेक्स आज 809 अंकों की उछाल के साथ 78375 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने मंगलवार के कारोबार की शुरुआत दोहरे शतक के साथ 252 अंक ऊपर 24280 से की। Stock Market Today Live 10 March 8:00 AM: आज घरेलू शेयर मार्केट में रौनक लौटने की उम्मीद है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने की ओर बढ़ सकता है, वैश्विक बाजारों में तेजी रही। ऐसे में आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी 50 ...