नई दिल्ली, फरवरी 6 -- आज सिनेमाघरों में जबरदस्त हलचल है। एक तरफ दो नई फिल्में- 'वध 2' और 'भाभी जी घर पर हैं' रिलीज हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' जैसी फिल्मों ने पहले से ही बॉक्स ऑफिस कब्जा करके रखा है। आइए आपको बताते हैं कि आज (6 फरवरी 2026) ये चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर रही हैं।वध 2: सस्पेंस और डर का डबल डोज संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'वध 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'वध' ने 0.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो 'वध 2' पहले दिन 1 करोड़ से कम की कमाई करेगी। हालांकि पॉजिटिव रिव्यूज के चलते वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ सकती है।Vadh 2 Live Updates सुबह 11 बजे तक - 0.01 करोड़ रुपये दोपहर 12 बजे तक - 0.02 करोड़ रुपये दोपहर 1 ...