नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Parliament monsoon session LIVE: लोकसभा में मंगलवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा हो रही है। 27 जुलाई को लोकसभा में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से इसे पेश किया गया। यह विधेयक वर्ष 2024 के मूल अधिनियम में संशोधन करता है, जिसका उद्देश्य यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड, एनटीए जैसी एजेंसियों द्वारा आयोजित सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और अन्य अनुचित साधनों को रोकना है। हाल के NEET जैसी परीक्षाओं में लीक की घटनाओं के बाद इसे लाया गया है ताकि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बढ़ाई जा सके। इसमें सजा को कठोर किया गया है। व्यक्ति द्वारा अनुचित साधनों के प्रयोग पर कारावास 5 से 10 वर्ष तथा जुर्माना 50 लाख रुपये तक, सेवा...