नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Nepal Flood LIVE: नेपाल में बाढ़ का खतरा अब तक टला नहीं है। खबर है कि अधिकारी भोटेकोशी नदीं में एक बार फिर बाढ़ की आशंका को लेकर अलर्ट हैं। साथ ही इस संबंध में चेतावनी भी जारी कर दी गई है। दरअसल, हाल ही में सैटेलाइट तस्वीरें सामने आईं थीं, जिनमें नजर आ रहा था कि बाढ़ वाली जगह पर एक झील बन गई है। फिलहाल, लोगों को किनारों से दूर रहने के लिए कहा गया है। अब तक 469 लोगों की मौत हो चुकी है और 1400 लोग लापता हैं।यहां देखें लाइव अपडेट्स- 10:13 AM Nepal Flood LIVE: नेपाल में जारी राहत और बचाव कार्य के बीच अमेरिकी उप विदेश मंत्री एलिसन हुकर ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने गुरुवार को फोन पर बातचीत की है। इस दौरान दोनों पक्षों ने राहत और बचाव कार्यों पर चर्चा की है। हुकर ने विनाशकारी बाढ़ में हुए जान-माल के नुकसान को लेक...