Live: कच्चे तेल की आग में झुलसा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही धड़ाम, 3 लाख करोड़ डूबे
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Share Market Today Live 24 July 9:15 AM: कच्चे तेल की आग में झुलस कर भारतीय शेयर मार्केट आज लाल है। लगातार पांचवें दिन भी दलाल स्ट्रीट में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 76000 से भी नीचे आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला इंडेक्स निफ्टी 23700 से भी नीचे है। बीएसई के निवेशकों काे चंद मिनट में ही 3 लाख करोड़ से अधिक की चमत लगी। इस पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,73,39,533.09 रुपये पर आ गया। जबकि, एक दिन पहले 4,76,73,200.77 करोड़ रुपये था। Share Market Today Live 24 July 8:00 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के आज गिरावट के साथ खुलने के प्रबल आसार हैं। बता दें एशियाई बाजारों में गिरावट आई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रात भर गिरावट झेले।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.