LIC से बैंक तक में हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार. खजाना भरने के लिए बड़ी तैयारी
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- सरकारी खजाने को भरने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी योजना बनाई है। इसके लिए सरकार आने वाले महीनों में कई बड़ी सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सूची में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC, हिंदुस्तान जिंक और कई सरकारी बैंक शामिल हैं। अकेले LIC में शेयर बिक्री से 10,000 करोड़ रुपये (1.05 अरब डॉलर) तक जुट सकते हैं जबकि हिंदुस्तान जिंक से सरकार को 5000 करोड़ रुपये और मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विनिवेश कार्यक्रम की निगरानी कर रहे अधिकारी निवेश बैंकरों के साथ हर सप्ताह बैठक कर रहे हैं। इन बैठकों में निवेशकों की मांग, शेयरों की कीमत और बिक्री के समय को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। इसके साथ ही सरकार भविष्य में और अधिक सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी बिक्री के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.