नई दिल्ली, जुलाई 5 -- LIC Bonus: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने अपने पॉलिसी होल्डर्स के लिए रिकॉर्ड बोनस का ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2026 के लिए लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने 59725 करोड़ रुपये के बोनस पार्टिसिपेटिंग लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को देने का फैसला किया है। जोकि सालाना आधार पर 6 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले एलआईसी की तरफ से 56331 रुपये के बोनस का ऐलान किया गया था। शुक्रवार को कंपनी की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार एलआईसी बादशाहत बाजार में बरकरार है। पहले साल के प्रीमियम इनकम के हिसाब से कंपनी का मार्केट शेयर 56.66 प्रतिशत है। वहीं, सबसे ज्यादा पॉलिसी बेचने के मामले में बाजार का 65.16 प्रतिशत हिस्सा सरकारी बीमा कंपनी के पास है। यह भी पढ़ें- 6 महीने में 200% का रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट कल कंपनी ...