नई दिल्ली, जून 30 -- भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी और शेयर मार्केट की सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में हिस्सेदारी अब उसकी पांचवीं सबसे बड़ी निवेश बनने जा रही है। बता दें एलआईसी आपका पैसा शेयर मार्केट में भी लगाती है। मार्च 2026 तिमाही तक LIC के पास एनएसई के 26.53 करोड़ शेयर थे, जो कंपनी में 10.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अगर एनएसई का शेयर भाव 2,100 रुपये मानें, तो यह निवेश करीब 56,105 करोड़ रुपये का बैठता है।किस-किस कंपनी में कितना लगा है दांव पर मनी कंट्रोल के मुताबिक लिस्टेड कंपनियों में LIC ने सबसे अधिक पैसा रिलायंस इंडस्ट्रीज में लगाया है। मार्च तिमाही में LIC के पास रिलायंस में 6.8 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। यह मौजूदा शेयर भाव 1,300 रुपये के हिसाब से करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये की है। यह...