नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- बीमा कंपनी- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को जीएसटी डिमांड का नोटिस मिला है। यह नोटिस महाराष्ट्र राज्य कर विभाग ने दिया है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 के लिए जीएसटी, ब्याज और जुर्माने के रूप में 2370 करोड़ रुपये से अधिक की मांग की गई है। इस डिमांड में Rs.1382.52 करोड़ का जीएसटी, Rs.849.56 करोड़ का ब्याज और Rs.138.25 करोड़ का जुर्माना शामिल है। बीमा कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज से बताया कि यह पत्र मुंबई के चेंबूर स्थित राज्य कर उप आयुक्त द्वारा जारी किया गया था और LIC को 10 दिसंबर 2025 को प्राप्त हुआ।क्या है आरोप? जीएसटी अधिकारियों का आरोप है कि एलआईसी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 अवधि के दौरान अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया था। एलआईसी ने कहा कि इस आदेश के खिलाफ मुंबई स्थित कमिश्नर (अपील्स) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.