नई दिल्ली, मार्च 5 -- ईरान से अमेरिका और इजरायल के जंग के बीच अमेरिका ने एक महत्वपूर्ण मिसाइल परीक्षण किया है। अमेरिकी सेना ने कैलिफोर्निया तट से एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) LGM-30G Minuteman III का परीक्षण किया है, जिससे वैश्विक सुरक्षा और परमाणु संतुलन को लेकर नई चर्चाएँ शुरू हो गई हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष बल यानी यूएस स्पेस फोर्स ने बताया कि बिना हथियार वाली LGM-30G Minuteman III मिसाइल का 5 मार्च को कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। मिसाइल के दो री-एंट्री व्हीकल हजारों किलोमीटर की दूरी तय करते हुए प्रशांत महासागर में स्थित क्वाजालीन एटोल में निर्धारित लक्ष्य पर पहुंचे। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि यह परीक्षण कई वर्षों से निर्धारित था और इसे वर्तमान वैश्विक घटनाओं की प्रतिक्रिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.