नई दिल्ली, मई 8 -- चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट के 6 महीने के लॉक-इन के खत्म होने और मौजूदा निवेशकों द्वारा बड़े ब्लॉक डील की खबरों के बीच आज शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार, 8 मई की सुबह लेंसकार्ट के शेयर लगभग 2% गिर गए। हालांकि, 9:25 बजे तक गिरने के बाद शेयर उठे और 10 बजे के आसपास एक प्रतिशत से अधिक चढ़कर 493.10 रुपये पर पहुंच गए। आज लेंसकार्ट के शेयर 487 रुपये पर खुले और 473.40 रुपये के दिन के निचले स्तर तक आ गए। बाद में शेयर ने दिन के हाई लेवल 498.70 रुपये को भी टच किया। नुवामा रिसर्च के अनुसार, Lenskart का छह महीने का लॉक-इन आज खत्म हो रहा है। कंपनी के कुल 104.74 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए एलिजिबल हो गए हैं, जो कुल इक्विटी का 60% है। गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस (Rs.492.4) के हिसाब से इन शेयरों की कुल कीमत Rs.51,57...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.