Lenovo लाया पावरफुल लैपटॉप, 2.8K OLED डिस्प्ले और AI प्रोसेसर के साथ इतनी कीमत
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- टेक कंपनी Lenovo ने भारत में नया ThinkBook 14x लैपटॉप लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर हाइब्रिड वर्कस्टाइल अपनाने वाले प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए तैयार किया है। लैपटॉप का शुरुआती वजन 990 ग्राम है और इसकी मोटाई करीब 12.9mm से शुरू है। इसमें Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर, AI क्षमताएं और चुनिंदा वेरिएंट में 2.8K OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। नए ThinkBook 14x में ऑल-एल्युमिनियम चेसिस दिया गया है। Lenovo के मुताबिक इसका डिजाइन हल्का होने के साथ मजबूती को भी ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। लैपटॉप को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड के तहत टेस्ट किया गया है, ताकि यह रोजाना के सफर और मोबाइल वर्क के दौरान होने वाले इस्तेमाल को संभाल सके। इसका वजन कॉन्फिगरेशन के अनुसार बदल सकता है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.