LDA के जूनियर इंजीनियर समेत 3 लोग गिरफ्तार, विजिलेंस ने 7.5 लाख की घूस लेते दबोचा
लखनऊ, अगस्त 1 -- उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस)ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अवर अभियंता, एक सुपरवाइजर और एक निजी व्यक्ति को 7.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 1 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता की सूचना पर की गई। सतर्कता अधिष्ठान के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एलडीए के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाने की चेतावनी दी। बाद में शिकायतकर्ता से कहा गया कि उसके निर्माण के संबंध में आईजीआरएस पर शिकायत हुई है और कार्रवाई से बचने के लिए निजी व्यक्ति श्रवण कुमार के माध्यम से मामला निपटाना होगा।विजिलेंस ने जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा शिकायतकर्ता के मुताबिक, श्रवण कुमार ने उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गेट पर बुलाकर बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.