नई दिल्ली, अगस्त 4 -- भारतीय कंज्यूमर टेक ब्रांड Lava International ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Lava Probuds Xplore 25deg लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत के पहले Pop-Up TWS ईयरबड्स हैं, जिनमें इन-बिल्ट डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। नए ईयरबड्स को खास तौर पर युवाओं, गेमर्स और उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं। कंपनी ने इसमें पॉप-अप मैकेनिज्म, डिस्प्ले स्क्रीन, लो-लेटेंसी गेमिंग मोड और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स शामिल किए हैं। नए Probuds Xplore 25deg की सबसे बड़ी खासियत इसका Pop-Up Fidget Mechanism है। ट्रेडिशनल TWS केस की तुलना में इसका मैकेनिकल पॉप-अप डिजाइन इसे अलग पहचान देता है। केस को खोलने का तरीका ना सिर्फ अट्रैक्टिव लगता है, बल्कि यह यूजर...