नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Lava Bold N2 Lite Launched: भारत में लावा का नया बजट फोन लावा बोल्ड एन2 लाइट लॉन्च हो गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 10W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.75 इंच का टचस्क्रीन भी है। लावा बोल्ड एन2 लाइट में 6GB रैम और धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली हुई है। फोन की कीमत 8000 रुपए से कम रखी गई है। यह हैंडसेट दो कलर ऑप्शन और एक ही स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। Lava Bold N2 Lite की कीमत और उपलब्धता भारत में लावा बोल्ड एन2 लाइट को 7399 रुपये में रखी गई है। हालांकि, ग्राहक 400 रुपये की कूपन छूट के साथ नया लावा हैंडसेट खरीद सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी दो यूनिट खरीदने वाले ग्राहकों को 500 रुपये की छूट दे रही है। यह फोन 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Amazon.in पर उपलब्ध होग...