नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- फेंगशुई की कई ऐसी चीजें हैं जो घर में बरकत लाती हैं। इन्हीं में से है लाफिंग बुद्धा। आजकल घरों में लाफिंग बुद्धा रखना आजकल बहुत कॉमन हो गया है। माना जाता है कि ये खुशहाली, धन और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक होता है। हालांकि लोग कई बार इसे बिना सही जानकारी के कहीं भी रख देते हैं। ऐसे में इसका फायदा होने की जगह इसका असर उल्टा ही पड़ जाता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि लाफिंग बुद्धा को हमेशा सही जगह और सही दिशा में ही रखा जाए। तो चलिए जानते हैं कि इसे घर में रखने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं और इसको रखने से जुड़े कौन से नियम हैं जिनका पालन हमें हमेशा करना चाहिए।लाफिंग बुद्धा को कहां रखें? सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि लाफिंग बुद्धा सिर्फ एक शोपीस नहीं है बल्कि इसे सौभाग्य और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। अगर आप इसे घ...