लातेहार, जुलाई 21 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता । डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को लातेहार व चंदवा थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दोपहिया, चारपहिया व भारी वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, फिटनेस, परमिट, बीमा तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ई-चालान जारी किया गया। अभियान के दौरान कुल 95 वाहनों की जांच की गई। इनमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1,43,500 रुपये का ऑनलाइन ई-चालान किया गया। डीटीओ उमेश मंडल ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का ...